Google I/O 2026: Android 17 से Gemini AI तक, आज हो सकते हैं कई बड़े ऐलान, जानिए कहां देखें इवेंट का लाइवस्ट्रीम


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • AI वीडियो, संगीत, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और स्मार्ट ग्लासेस पर भी घोषणाएं होंगी।

Google I/O 2026: दुनिया की सबसे बड़ी टेक इवेंट्स में शामिल Google का सालाना डेवलपर सम्मेलन Google I/O 2026 आज रात 10:30 बजे (IST) शुरू होने जा रहा है. यह इवेंट अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित Shoreline Amphitheatre से लाइव प्रसारित होगा. इस दौरान कंपनी के CEO Sundar Pichai के साथ DeepMind प्रमुख Demis Hassabis भी मंच पर दिखाई दे सकते हैं. माना जा रहा है कि इस बार कंपनी AI, Android और XR टेक्नोलॉजी से जुड़े कई बड़े खुलासे करेगी.

Android 17 में मिल सकते हैं कई AI फीचर्स

कुछ दिन पहले आयोजित Android Show में कंपनी ने Android 17 से जुड़े कई नए फीचर्स की झलक दिखाई थी. अब उम्मीद की जा रही है कि Google I/O में इन्हें विस्तार से पेश किया जाएगा. नई अपडेट के तहत प्रीमियम Android स्मार्टफोन्स, खासकर Samsung Galaxy और Google Pixel डिवाइसेज में Gemini Intelligence नाम का नया ऑन-डिवाइस AI सिस्टम देखने को मिल सकता है. यह सिस्टम यूजर्स के लिए मल्टी-स्टेप ऐप ऑटोमेशन, AI विजेट्स तैयार करने और स्मार्ट तरीके से टास्क हैंडल करने में मदद करेगा.

इसके अलावा Material 3 डिजाइन को भी नया लुक दिया जा सकता है. टेक्स्ट प्रेडिक्शन, स्मार्ट ऑटोफिल और फॉर्म भरने की प्रक्रिया को पहले से ज्यादा आसान और सटीक बनाने पर भी कंपनी फोकस कर रही है.

Hinglish समझने वाला नया AI टूल

Google ने Rambler नाम के एक खास मल्टीलिंगुअल डिक्टेशन टूल की भी झलक दिखाई है. यह फीचर आवाज को टेक्स्ट में बदलते समय भाषा की गलतियों को सुधार सकेगा. खास बात यह है कि यह हिंदी और अंग्रेजी के मिश्रण यानी हिंग्लिश को भी बेहतर तरीके से समझने में सक्षम होगा.

वहीं Quick Share फीचर को भी अपग्रेड किया जा रहा है. अब सपोर्टेड Android डिवाइसेज में AirDrop जैसी फाइल शेयरिंग सुविधा मिलने की उम्मीद है.

Gemini के नए मॉडल पर रहेगी सबसे ज्यादा नजर

इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण अगली पीढ़ी का Gemini AI मॉडल हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी Gemini 3 का नया वर्जन या उससे भी ज्यादा एडवांस मॉडल पेश कर सकती है.

नई AI टेक्नोलॉजी में डीप रीजनिंग, टेक्स्ट-ऑडियो-वीडियो को एक साथ समझने की क्षमता और बड़ा कॉन्टेक्स्ट विंडो देखने को मिल सकता है. आसान शब्दों में कहें तो AI पहले से ज्यादा स्मार्ट और इंसानों जैसी समझ वाला बन सकता है.

Veo, Lyria और Beam पर भी हो सकते हैं बड़े ऐलान

Google अपनी AI क्रिएटिव सर्विसेज को भी अगले स्तर पर ले जाने की तैयारी में है. कंपनी Veo AI वीडियो जनरेटर और Lyria म्यूजिक टूल में नए फीचर्स जोड़ सकती है. इसके अलावा Beam नाम की एक खास वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग टेक्नोलॉजी भी चर्चा में है. यह सिस्टम स्पेशल कैमरों की मदद से यूजर का रियल-टाइम 3D मॉडल तैयार कर सकता है जिससे वीडियो कॉल पहले से ज्यादा वास्तविक लग सकती है.

Android XR और स्मार्ट ग्लासेस की एंट्री संभव

AR और XR टेक्नोलॉजी पर भी इस बार कंपनी का बड़ा फोकस रहने वाला है. लंबे समय से Google अपने स्मार्ट ग्लासेस के प्रोटोटाइप दिखा रही है लेकिन माना जा रहा है कि इस बार कंपनी लगभग तैयार प्रोडक्ट पेश कर सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Gemini AI से लैस स्मार्ट ग्लासेस को Warby Parker, Samsung और Gentle Monster जैसे ब्रांड्स के साथ मिलकर तैयार किया जा रहा है.

Google I/O 2026 लाइव कैसे देखें?

Google का सालाना डेवलपर इवेंट Google I/O 2026 आज भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा. इवेंट का मुख्य संबोधन कंपनी के CEO Sundar Pichai द्वारा अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित Shoreline Amphitheatre से दिया जाएगा. इस बड़े टेक इवेंट को दुनियाभर के यूजर्स लाइव देख सकेंगे. Google इसकी लाइव स्ट्रीमिंग अपने आधिकारिक Google for Developers YouTube चैनल पर करेगा. यूजर्स चाहें तो अपने लैपटॉप या कंप्यूटर के ब्राउजर के जरिए इसे देख सकते हैं, वहीं मोबाइल यूजर्स YouTube ऐप पर भी आसानी से लाइव स्ट्रीम का आनंद ले सकेंगे.

यह भी पढ़ें:

Earbuds का एक साइड नहीं कर रहा काम? जानिए क्यों हमेशा एक साइड पहले हो जाती है डिस्चार्ज और घर बैठे ऐसे करें ठीक

  • Related Posts

    Science Snapshots: September 13, 2026

    Elderly Meitei women sell betel nuts in Ima market in Imphal, Manipur, 2024. | Photo Credit: AP Human drug use began millennia earlier than believed Researchers examined the teeth of…

    Continue reading
    Controversy over ‘Mathathon’ at Caltech

    A view of the Millikan Library at Caltech, 2013. | Photo Credit: Canon.vs.nikon (CC BY-SA) A new event at the California Institute of Technology, called ‘Mathathon’, pulled together by a…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *